About Sunny Leone

सन्नी लियोन

सन्नी लियोन

सन्नी लियोन २०१४ में
जन्मकेरेनजीत कौर वोहरा
13 मई 1981 (आयु 34 वर्ष)
सार्निया, ओंटारियोकनाडा
लंबाई5 फ़ुट 4 इंच (1.63 मी) [1]
वज़न110 पाउन्ड (50 किग्रा)
जूते का साइज़6.5[2]
आँखों का रंगभूरी
बालों का रंगकाले
त्वचा का रंगओलिव
नस्लभारतीय
वयस्क फिल्मों की संख्या३५ बतौर अभिनेत्री[3]
२५ बतौर निर्देशक
(आईएएफडी के अनुसार)[4]
आधिकारिक वेबसाइट
सन्नी लियोन (जन्म केरेनजीत कौर वोहरा​​, 13 मई 1981) एक भारतीय-कैनेडियन अश्लील फिल्म अभिनेत्री, व्यापार-जगत से जुड़ी महिला और मॉडल है। उनके पास कनाडा व अमरीका की दोहरीराष्ट्रीयता है। वह 2003 में पॅण्टहाउस पॅट ऑफ़ द ईयर (Penthouse Pet of the Year) के लिए नामित हुई और विविड एंटरटेनमेंट के लिए अनुबंध स्टार थीं। इन्हें मैक्सिम (Maxim) द्वारा 2010 में 12 शीर्ष व्यस्क अभिनेताओं में नामांकित किया गया था। यह स्वतंत्र मुख्यधारा की फिल्मों और टीवी शो में भी भूमिका निभा चुकी हैं। 2011-12 में भारत आने के बाद रियलिटी शो बिग बॉस और महेश भट्टकी फिल्‍म जिस्म २ में काम करने के कारण चर्चा में रही हैं।

शुरूआती जीवन[संपादित करें]

लियोन का जन्म केरेन मल्होत्रा नाम से सार्निया, ओंटारियो में एक सिक्‍ख पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता तिब्बत में जन्मे और दिल्ली में पले बढ़े थे। और उनकी माँ (जिनकी २००८ में मृत्यु हो गई थी[5]) नहान नाम के सिरमौर, हिमाचल प्रदेश के एक छोटे-से गाँव से थी।[6] बचपन से ही वह काफ़ी चुस्त थी और लड़कों के साथ हॉकी खेलती थी।[7] व आइस स्केटिंग करना पसंद करती थी।[8]
हालांकि वह सिक्‍ख थी, उनके माता-पिता ने उन्हें एक क्रिस्टी विद्यालय में दाखिल करवा दिया क्योंकि उनके लिए आम स्कूल में जाना खतरे से भरा समझा गया।[9] जब वह १२ वर्ष की थी तब उनका परिवार फोर्ट ग्रेटियट, मिशिगन चला गया और उसके एक साल बाद लेक फ़ॉरेस्ट, कैलिफोर्निया गया।[10][11] उन्होंने १९९९ में हाई स्कुल से डिग्री प्राप्त की और कॉलेज में दाखिला लिया।

करियर[संपादित करें]

A black-haired woman wearing a yellow top and jeans sitting behind a table looking up at the camera.
लियोन २००२ एडल्ट एक्सपो में
अश्लील फ़िल्मों की दुनिया में आने से पहले वह जर्मन बेकरी, जिफ़्फ़ी लुब में कार्य करती थी। उसके बाद में एक कर और निवृत्ति मामलों से जुड़ी कंपनी में भी कार्य कर चुकी है। ऑरेंज काउंटी में नर्स की पढ़ाई करते वक्त उनकी एक सहेली, जों कामुक नर्तकी थी, ने लियोन को जॉन स्टीवंस से मिलवाया, जों एक एजंट थे। उन्होंने सन्नी की जे एलेन से मुलाकात करवाई जों पेंटहाउस (Penthouse) मैगज़ीन के चित्रकार थे। [12] जब अपने अश्लील करियर के लिए उन्हें नाम चुनना था तब उन्होंने अपना असली नाम सन्नी बताया। लियोन नाम बाद में बोब ग्सियोनी ने उन्हें दिया जों पेंटहाउस के पूर्व मालिक थे। लियोन ने पेंटहाउस के लिए चित्र निकलवाए और उन्हेंपेंटहाउस की मार्च २००१ की पेट ऑफ द मंथ रखा गया। इसके बाद २००१ के हस्लर (Hustler) मैगज़ीन के संस्करण में "हस्लर हनी" का सम्मान दिया गया।

भारतीय सिनेमा[संपादित करें]

बिग बॉस के घर में सन्नी की मुलाकात महेश भट्ट से हुई थी। इसके पश्चात उन्हें जिस्म-२ में मुख्य भूमिका का काम दिया गया था। उसके बाद सन्नी ने एकता कपूरकी रागिनी एमएमएस २ में काम किया। इस फिल्म ने ६५ करोड़ रूपिए कमाए। सन्नी ने वर्ष २०१४ में बनी फिल्म हेट लव स्टोरी में गुलाबी होंठ आइटम गीत में भी काम किया और ये गीत काफ़ी प्रसिद्ध भी हुआ। २०१४ में सन्नी कन्नड फिल्म डीके के लिए भी आइटम गाना कर चुकी हैं।[13]

मुख्यधारा प्रदर्शन[संपादित करें]

लियोन का पहला प्रदर्शन २००५ में हुआ था, जब वह लाल क़ालीन रिपोर्टर बनी थी। यह एम टी वी अवार्ड और एम टी वी इंडिया का कार्यक्रम था। लियोन को फिल्मों में अभिनय करने का भी अनुभव है। द गर्ल नेक्स्ट डोरनामक फ़िल्म में अभिनय करने के बाद वह हिंदी फिल्मों में अभिनय करने का शौक़ रखती हैं। बिग बॉस के घर में रहने के दौरान, सन्नी ने एक प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशक महेश भट्ट को संपर्क किया। महेश भट्ट ने जिस्म-२ में प्रमुख भूमिका की पेशकश की। लियोन ने इसे स्वीकार कर लिया है, जो पूजा भट्ट प्रोडक्शन हाउस और लियोन एजेंट के फिल्म आगे चर्चा में परिणाम देगा.[14]

फिल्मोग्राफी[संपादित करें]

भारतीय फिल्में[संपादित करें]

वर्षफिल्मभाषाभूमिकानोट्स
2012जिस्म २हिन्दीइज़्ना
2013शूटआऊट ऍट वडालाहिन्दीलैलाविशेष उपस्थिति
2013जैकपॉटहिन्दीमाया
२०१४रागिनी एमएमएस २हिन्दीसनी लियोन
२०१४वादकररयतमिलस्वयंविशेष उपस्थिति "लो आना लाइफ-उ"
२०१४हेट स्टोरी २हिन्दीस्वयंविशेष उपस्थिति "पिंक लिप्स"[15]
२०१४टीना और लोलोहिन्दीटीनापोस्ट-प्रोडक्शन
२०१५लीलाहिन्दीटीबीएफिल्मिंग
२०१५डी.केकन्नड़स्वयंविशेष उपस्थिति "सेशम् बगिलु तेजियम्मा"[16]
२०१५मस्तीज़ादेहिन्दीलैला लेलेफिल्मिंग"[17]
२०१५कूछ कूछ लोचा हैहिन्दीटीबीएप्री-प्रोडक्शन
२०१५"बेईमान लाभ"हिन्दीटीबीएप्री- प्रोडाक्शन

You Might Also Like

0 Comments