ISIS kya hai

आईएसआईएस



इस्लामिक राज्य का ध्वज

इराकीसीरियाई और लेबनानी लड़ाइयों में १४ नवंबर, २०१५ को सैन्य स्थिति।██ सीरियाई विपक्ष द्वारा नियंत्रित██ सीरियाई सरकार द्वारा नियंत्रित (रूस द्वारा समर्थित)██ इराकी सरकार द्वारा नियंत्रित██ लेबनानी सरकार द्वारा नियंत्रित██ हिजबुल्लाह द्वारा नियंत्रित██ इराक एवं शाम के इस्लामी राज्य द्वारा नियंत्रित██ अल-नुसरा द्वारा नियंत्रित██ सीरियाई कुर्दों द्वारा नियंत्रित██ इराकी कुर्दों द्वारा नियंत्रित██ विवादित क्षेत्रध्यान दें: इराक और सीरिया में विशाल रेगिस्तानीय क्षेत्र हैं जिनमें सीमित आबादी रहती है। इन क्षेत्रों को उनमें स्थित सड़कों और कस्बों को नियंत्रित करने वाले बालों के अधीन दर्शाया गया है।
इस्लामी राज्य (अरबी : ﺍﻟﺪﻭﻟﺔ ﺍﻹﺳﻼﻣﻴﺔ al-Dawlah al-Islāmīyah) जून २०१४ में निर्मित एक अमान्य राज्य तथा इराक एवं सीरिया में सक्रिय जिहादी सुन्नी सैन्य समूह है। अरबी भाषा में इस संगठन का नाम है 'अल दौलतुल इस्लामिया फिल इराक वल शाम'। इसका हिन्दी अर्थ है- 'इराक एवं शाम का इस्लामी राज्य'। शाम सीरिया का प्राचीन नाम है।[1][2]
इस संगठन के कई पूर्व नाम हैं जैसे आईएसआईएस अर्थात् 'इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया', आईएसआईएल्, दाइश आदि। आईएसआईएस नाम से इस संगठन का गठन अप्रैल 2013 में हुआ। इब्राहिम अव्वद अल-बद्री उर्फ अबु बक्र अल-बगदादी इसका मुखिया है।[3] शुरू में अल कायदा ने इसका हर तरह से समर्थन किया किन्तु बाद में अल कायदा इस संगठन से अलग हो गया। अब यह अल कायदा से भी अधिक मजबूत और क्रूर संगठन के तौर पर जाना जाता हैं।[4]
यह दुनिया का सबसे अमीर आतंकी संगठन है जिसका बजट 2 अरब डॉलर का है।[5] २९ जून २०१४ को इसने अपने मुखिया को विश्व के सभी मुसलमानों का खलीफा घोषित किया है। विश्व के अधिकांश मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों को सीधे अपने राजनीतिक नियंत्रण में लेना इसका घोषित लक्ष्य है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिये इसने सबसे पहले लेवेन्त क्षेत्र को अपने अधिकार में लेने का अभियान चलाया है जिसके अन्तर्गत जॉर्डनइजरायलफिलिस्तीनलेबनानकुवैतसाइप्रस तथा दक्षिणी तुर्की का कुछ भाग आता हैं।[6] आईएसआईएस के सदस्यो की संख्या करीब 10,000 हैं।[7]

नाम परिवर्तन[संपादित करें]

29 जून 2014 को एक नया खिलाफत की स्थापना के साथ अबु बक्र अल-बगदादी को नामित खलीफा और समूह को औपचारिक रूप से इसका नाम "इस्लामिक स्टेट" रख दिया गया।[8]

You Might Also Like

0 Comments